कोल्हान

*राज्यस्तरीय वुशु चैंपियनशिप में चाईबासा के विवेक और मोना ने जीता कांस्य पदक*

चाईबासा: खूंटी स्थित हेल्थ क्लब में आयोजित 22वीं झारखंड राज्य सीनियर वुशु चैंपियनशिप में चाईबासा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चाईबासा के विवेक खलखो और मोना अंजलि हेम्ब्रम ने अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच चाईबासा के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने में सफलता हासिल की।

पुरुष वर्ग के अंडर-70 किलोग्राम भार वर्ग में विवेक खलखो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग के अंडर-65 किलोग्राम भार वर्ग में मोना अंजलि हेम्ब्रम ने भी अपने खेल कौशल का परिचय देते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और कांस्य पदक हासिल किया।

दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर झारखंड वुशु संघ के उपाध्यक्ष गोकुलानंद मिश्रा और कोच विवेकानंद प्रामाणिक ने बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!