जाहातु गांव में मारांग बुरु सोसाइटी ने लगाया रक्तदान शिविर, पूर्व विधायक मेनका सरदार ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह

पोटका। पोटका प्रखंड अंतर्गत हेंसल बिल पंचायत के जाहातु गांव में मारांग बुरु सोसाइटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रक्तदान के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती मेनका सरदार ने शिविर में शामिल होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज सरदार, मंडल अध्यक्ष सनत कुमार सी, सदानंद साहु, शंकर मुंडा, गोरा कर्मकार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होता है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों में आगे आना चाहिए।
मारांग बुरु सोसाइटी की इस पहल को सामाजिक सहयोग और जनसेवा की दिशा में एक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।




