कोल्हान

पुटरू टोल प्लाजा के पास चलती डस्टर कार में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

घाटशिला। घाटशिला में सांगठनिक बैठक में शामिल होकर वापस लौट रहे लोगों की डस्टर कार में पुटरू टोल प्लाजा के पास अचानक भीषण आग लग गई। घटना गालूडीह थाना क्षेत्र की है। कार में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, कार संख्या JH05BB 6777 में सवार लोग घाटशिला में आयोजित सांगठनिक बैठक से लौट रहे थे। पुटरू टोल प्लाजा के समीप पहुंचते ही कार से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कार सवार लोगों ने तत्काल वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि प्रयास सफल नहीं हो सके। कुछ ही देर में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई और जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!