कोल्हान
पत्नी हत्या मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

चांडिल। कपाली ओपी पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त रवि सिंह मुंडा (21) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी सरायकेला-खरसावां जिले के निमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपडू गांव का निवासी है। वह सामल सिंह मुंडा का पुत्र है।
पुलिस के अनुसार, कपाली ओपी कांड संख्या 101/26 के तहत 16 जुलाई 2026 को दर्ज मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 238, 89 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।




