कोल्हान

*गोपीनाथपुर में क्रिकेट धमाका प्रतियोगिता का आयोजन, केरा की टीम को मिली जीत* 

चाईबासा: गोपीनाथपुर के चारमोड़ में शनिवार को क्रिकेट धमाका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा ने बल्ला चलाकर किया। उद्घाटन मुकाबला चक्रधरपुर के केरा और गोपीनाथपुर की टीम के बीच खेला गया, जिसमें गोपीनाथपुर की टीम ने जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन के दौरान रामलाल मुंडा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि इन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित मंच और अवसर मिले। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और उनके अंदर खेल के प्रति रुचि भी बढ़ती है।

रामलाल मुंडा ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी पैदा होता है। ग्रामीण क्षेत्र में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें बेहतर मंच मिलने पर वे जिला और राज्य स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने आयोजकों से भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करते रहने की बात कही।

प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मैच देखने पहुंचे। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में जयंत मिश्रा, अनिल महतो, भीमसेन महतो, अनुज प्रधान, कमलेश्वर प्रधान, निरंजन महतो और उधम महतो समेत बड़ी संख्या में क्रिकेट खिलाड़ी और स्थानीय लोग मौजूद थे। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को एक मंच देने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!