चाईबासास्वास्थ्य एवं चिकित्सा

एनीमिया मुक्त भारत अभियान में पश्चिमी सिंहभूम झारखंड में प्रथम

चाईबासा:- एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत अप्रैल से जून 2026 की अवधि में प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPI) के आधार पर पश्चिमी सिंहभूम जिले ने पूरे झारखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है। स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के चलते जिले को यह उपलब्धि मिली है।

बच्चों और किशोर-किशोरियों के कवरेज में सुधार
केपीआई डैशबोर्ड के अनुसार, जिले में 6 से 59 माह आयु वर्ग के बच्चों के कवरेज में वृद्धि हुई है। वहीं 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों के कवरेज में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। गर्भवती महिलाओं का कवरेज शत-प्रतिशत बना हुआ है, जबकि धात्री माताओं तक सेवाओं की पहुंच में भी बढ़ोतरी हुई है।

सामूहिक प्रयास से मिली उपलब्धि
एनीमिया नियंत्रण और पोषण सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में स्वास्थ्य विभाग, संबंधित विभागों, क्षेत्रीय स्वास्थ्यकर्मियों और समुदाय की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण रही। जिला प्रशासन की ओर से लक्षित लाभुकों तक स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि एनीमिया मुक्त भारत अभियान में पश्चिमी सिंहभूम का राज्य में प्रथम स्थान हासिल करना सभी संबंधित विभागों और स्वास्थ्यकर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। यह उपलब्धि जिले में स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाओं को और बेहतर बनाकर प्रत्येक लक्षित लाभुक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!