Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासापश्चिमी सिंहभूम

पश्चिमी सिंहभूम में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, गिट्टी लदे दो वाहन जब्त

खान निरीक्षक निखिल दास की जांच में एक वाहन में 800 और दूसरे में 720 सीएफटी गिट्टी मिली, दोनों वाहनों को संबंधित थाने की अभिरक्षा में सौंपा गया।

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन एवं जिला खनन कार्यालय की ओर से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खान निरीक्षक निखिल दास ने खनिज परिवहन में लगे वाहनों की जांच की।

800 सीएफटी गिट्टी लदा वाहन जब्त

जांच के दौरान 12 चक्का वाहन संख्या OD09V-0603 में करीब 800 सीएफटी गिट्टी लदी पाई गई। वाहन को अवैध खनिज परिवहन के मामले में जब्त कर संबंधित थाना की अभिरक्षा में सुरक्षित रखने के लिए सौंप दिया गया।

720 सीएफटी गिट्टी लदा हाइवा भी पकड़ा गया

वहीं, 10 चक्का हाइवा वाहन संख्या JH06BF-4108 की जांच में करीब 720 सीएफटी गिट्टी लदी मिली। इसे ओवरलोड खनिज परिवहन के मामले में जब्त कर संबंधित थाना की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान

जिला खनन कार्यालय के अनुसार जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों, चालकों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्रचलित नियमों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खनिज परिवहन से जुड़े वाहन मालिकों और अन्य संबंधित लोगों से निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने की अपील भी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!