Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
क्राइममारपीट विवादराज्यलोकल न्यूज़

चौका के तुलग्राम में दिनदहाड़े 84 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

घर से कुछ दूरी पर मिली बुजुर्ग की लाश, घटना के बाद गांव में सनसनी; पुलिस ने शुरू की जांच

चौका: थाना क्षेत्र के तुलग्राम गांव में बुधवार को 84 वर्षीय बुजुर्ग आनंद सिंह सरदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।

पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों की पहचान को लेकर जांच शुरू कर दी है।

संदिग्धों की तलाश में छापेमारी

चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। संभावित संदिग्धों से पूछताछ के साथ उनकी तलाश में छापेमारी भी की जा रही है।

थाना प्रभारी के अनुसार, हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों के बारे में पुलिस अनुसंधान पूरा होने के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!