चुनावझारखंडटॉप न्यूज़

झारखंड में SIR मतदाता सूची के लिए दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी

पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए दूसरी और अंतिम बार बढ़ाई गई अवधि; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सहयोग की अपील की

झारखंड: राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम में सुधार कराने अथवा अन्य संबंधित दावे-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि अब 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। यह दावा-आपत्ति की अवधि का दूसरी और अंतिम बार विस्तार किया गया है।

पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने पर जोर

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से अवधि का विस्तार किया गया है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से निर्धारित अवधि के भीतर मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।

मतदाताओं और राजनीतिक दलों से सहयोग का आग्रह

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, बूथ लेवल एजेंट (BLA), बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) तथा निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मियों से पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ने में सहयोग करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि दावा-आपत्ति की विस्तारित अवधि के दौरान पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने या आवश्यक सुधार कराने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए जागरूक और सहयोग किया जाना आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!