कोर्ट-कचहरीचाईबासास्वास्थ्य एवं चिकित्सा

चाईबासा व्यवहार न्यायालय परिसर में रक्तदान शिविर, 43 यूनिट रक्त संग्रह

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पहल पर आयोजित शिविर में अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों और अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

चाईबासा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर के प्रतीक्षा कक्ष में एक दिवसीय रक्तदान शिविरआयोजित किया गया। शिविर में कुल 43 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।

उपायुक्त मनीष कुमार के मार्गदर्शन में पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रत्येक माह दो बार नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान एवं सदर अस्पताल चाईबासा के सहयोग से व्यवहार न्यायालय परिसर में यह शिविर आयोजित हुआ।

पहली बार रक्तदान करने वालों ने भी बढ़ाया हौसला

शिविर में कई लोगों ने पहली बार रक्तदान किया और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। जिला बार संघ की ओर से भी शिविर में सहयोग किया गया। कई अधिवक्ताओं ने रक्तदान कर अपनी भागीदारी निभाई।

न्यायालय के कर्मचारियों ने भी रक्तदान करते हुए सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं में उत्साह देखा गया।

न्यायिक अधिकारियों ने भी किया रक्तदान

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी और सिविल जज पूजा पांडे ने भी रक्तदान किया। उन्होंने अन्य रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए लोगों से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करने की अपील की।

इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारी, सदर अस्पताल के उप सिविल सर्जन डॉ. शिवचरण हांसदा, न्यायालय कर्मी एवं अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

शिविर की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!