Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
चाईबासालोकल न्यूज़

चाईबासा में टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रशिक्षुओं को दी गई कानूनी जानकारी, विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डीएलएसए ने निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता और सरकारी योजनाओं के बारे में किया जागरूक

चाईबासा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा), नई दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), चाईबासा की ओर से टाटा स्टील फाउंडेशन में एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा मौहम्मद शाकिर और सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में हुआ।

प्रशिक्षुओं को बताए गए कानूनी अधिकार

कार्यक्रम का संचालन उप एलएडीसी सुरेन्द्र प्रसाद दास और अधिकार मित्र सूरज कुमार ठाकुर ने किया। इस दौरान टाटा स्टील फाउंडेशन में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं को उनके कानूनी अधिकारों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षुओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता, निःशुल्क अधिवक्ता, लोक अदालत और मध्यस्थता की सुविधाओं के बारे में बताया गया। इसके साथ ही किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम निषेध और कार्यस्थल पर कर्मचारियों के अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई।

नालसा की योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में नालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इनमें शिक्षा, आयुष्मान योजना और मिशन वात्सल्य के तहत संचालित स्पॉन्सरशिप योजना प्रमुख रही।

प्रशिक्षुओं को बताया गया कि स्पॉन्सरशिप योजना के तहत पात्र लाभुकों को 4,000 रुपये प्रतिमाह की सहायता मिल सकती है।

हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी

वक्ताओं ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानूनी सहायता से वंचित न रहे, इसके लिए नालसा की ओर से हेल्पलाइन नंबर 15100 जारी किया गया है। जरूरतमंद व्यक्ति इस नंबर पर संपर्क कर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे। उन्होंने कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और उपलब्ध विधिक सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!