Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासालोकल न्यूज़

चाईबासा में ब्लेंडर बाबा ग्रुप का पुनर्गठन, अब ‘कोल्हान सागोम सेवा ग्रुप’ के नाम से करेगा काम

जरूरतमंदों के लिए दो एंबुलेंस और डेडबॉडी फ्रीजर खरीदने का निर्णय, तुरतुंग पिंगुवा बने अध्यक्ष

चाईबासा: सामाजिक संस्था ब्लेंडर बाबा ग्रुप की बैठक रविवार को तांबो चौक में रॉबिनशन सिरका की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का पुनर्गठन किया गया। साथ ही संस्था का नाम बदलकर ‘कोल्हान सागोम सेवा ग्रुप’ रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में जनहित और समाजसेवा से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

जरूरतमंदों के लिए दो एंबुलेंस और डेडबॉडी फ्रीजर

बैठक में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए दो एंबुलेंस और एक डेडबॉडी फ्रीजर खरीदने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने बताया कि संस्था की ओर से पहले भी एक एंबुलेंस का संचालन किया जाता था। अब इसकी संख्या बढ़ाकर दो करने का फैसला लिया गया है।

इसके अलावा शव को कुछ समय तक सुरक्षित रखने के लिए डेडबॉडी फ्रीजर की व्यवस्था की जाएगी। सदस्यों के अनुसार, ऐसी सुविधा के अभाव में जरूरतमंद परिवारों को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है।

तुरतुंग पिंगुवा बने अध्यक्ष

पुनर्गठित कोल्हान सागोम सेवा ग्रुप में तुरतुंग पिंगुवा को अध्यक्ष, परमानंद बिरुवा को सचिव, संजय बानरा को उपाध्यक्ष और सतीश तामसोयको वाहन कोषांग की जिम्मेदारी सौंपी गई।

संगठन के कामकाज की निगरानी के लिए निगरानी समिति का भी गठन किया गया। इसमें परमेश्वर हेंब्रम, किशोर तामसोय, जागाए होनहागा, मुकरू हेंब्रम, परमानंद बिरुवा और विश्वनाथ गोप को शामिल किया गया।

कार्यकारिणी समिति का भी गठन

कार्यकारिणी समिति में सनातन चातर, रॉबिनशन सिरका, डॉ. शिवलाल कुंकल, डॉ. दिनेश सावैयां, डॉ. प्रिंस पिंगुवा, मनाय बारी, सतीश पिंगुवा, गोपाल बोदरा, उपेंद्रनाथ बिरुवा, शंकर सावैयां, अरविंद बिरुवा और मंगल तिरिया को शामिल किया गया।

जनहित और समाजसेवा को आगे बढ़ाने पर जोर

बैठक में सदस्यों ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जनहित और समाजसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना है। एंबुलेंस की सुविधा बढ़ने और डेडबॉडी फ्रीजर उपलब्ध होने से जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिल सकेगी। संगठन ने भविष्य में भी सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!