Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpur

स्टील एक्सप्रेस में महिला के पर्स से सोने की चेन चोरी, CCTV फुटेज से आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत कार्रवाई करते हुए स्टील एक्सप्रेस में महिला के पर्स से सोने की चेन चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को स्टील एक्सप्रेस में सवार होने के दौरान गम्हरिया निवासी सुनीता वर्मा के लेडिस पर्स से सोने की चेन चोरी हो गई थी। पीड़िता ने 28 अगस्त को रेल थाना टाटानगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद मंडल सुरक्षा आयुक्त, RPF चक्रधरपुर मंडल और रेल पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के मार्गदर्शन में RPF टाटा और GRP टाटा की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। टीम ने टाटानगर स्टेशन परिसर में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध युवक की पहचान की गई।

इसके बाद संयुक्त टीम ने टाटानगर स्टेशन परिसर में कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई सोने की चेन बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भगवान चौधरी, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी कोटशीला के रूप में हुई है। बरामद सोने की चेन का वजन 4.830 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 81 हजार रुपये बताई गई है।

आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है। पूरी कार्रवाई RPF/ASI बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में RPF टाटा एवं GRP टाटा की संयुक्त टीम ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!