Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpur

प्रदेश प्रवक्ता बनने पर अभय सिंह का घाघीडीह मंडल ने किया सम्मान, मंदिर निर्माण पर हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेता एवं पूर्व तेजतर्रार जिलाध्यक्ष रहे अभय सिंह के पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने के उपरांत भाजपा घाघीडीह मंडल के अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने साकची, काशीडीह स्थित उनके आवासीय कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं


प्रतिनिधिमंडल में मंडल महामंत्री धीरज सिंह (मुन्ना सिंह), मंडल उपाध्यक्ष एवं विप्र के सचिव राजेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा सक्रिय सदस्य एवं अभिभावक स्वरूप केशरी नारायण सिंह (के.एन. सिंह) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मुलाकात के दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार एवं सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अभय सिंह से विस्तार से चर्चा की और उनके अनुभवों एवं मार्गदर्शन का लाभ लिया।
इस दौरान कीताडीह मस्जिद रोड स्थित अवध कॉलोनी में स्थानीय लोगों के सहयोग से निर्माणाधीन मंदिर के कार्य में बार-बार कुछ लोगों द्वारा बाधा उत्पन्न किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता केशरी नारायण सिंह ने मंदिर निर्माण से जुड़ी समस्याओं और उसके मुख्य कारणों से अभय सिंह को अवगत कराया।
अभय सिंह ने सभी पक्षों की बात गंभीरता से सुनी और आश्वस्त किया कि मंदिर निर्माण जैसे पुनीत कार्य को किसी भी स्थिति में रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे हरसंभव सहयोग करेंगे तथा शीघ्र ही स्वयं स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे।
अंत में मंडल के सभी सदस्यों ने अभय सिंह का समय देने, आत्मीय मुलाकात करने तथा सहयोग का भरोसा दिलाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!