झारखंडयुवाराज्य

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला! JSSC CGL परीक्षा रद्द, 2014 से अब तक की भर्तियों की होगी गहन जांच

रांची/चाईबासा: झारखंड सरकार से जुड़ा एक संदेश इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें छात्रों के हित में कई बड़े फैसलों का दावा किया गया है। साझा किए गए संदेश के अनुसार, सरकार ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को पूरी तरह रद्द करने का निर्णय लिया है।

संदेश में परीक्षा में धांधली और लंबे समय से चले आ रहे विवादों का हवाला दिया गया है। इसके साथ ही टीडीपीएल (TDPL) एजेंसी के माध्यम से अब तक आयोजित सभी परीक्षाओं, उनके परिणामों और चयनित अभ्यर्थियों की पूरी प्रक्रिया को रद्द करने की बात कही गई है।

इसके अलावा संदेश में वर्ष 2014 से अब तक राज्य में आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं की जांच सीआईडी (CID) और अन्य एजेंसियों से गहराई से कराने का दावा किया गया है। संदेश के अनुसार, पूर्व सरकार के कार्यकाल में हुई भर्तियां भी इस जांच के दायरे में शामिल होंगी।

हालांकि, यह जानकारी फिलहाल सोशल मीडिया पर प्रसारित संदेश के आधार पर सामने आई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सरकार या संबंधित आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना की पुष्टि के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचने की सलाह दी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!