Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

आदिवासी एकता महाजुटान को राहुल गांधी का समर्थन, शुभकामना संदेश से बढ़ा उत्साह

चाईबासा: आदिवासी एकता और अधिकारों को लेकर आयोजित होने वाले आदिवासी एकता महाजुटान को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुभकामना संदेश भेजा है। राहुल गांधी के संदेश के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महाजुटान में शामिल होने वाले लोगों में उत्साह बढ़ गया है।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी का शुभकामना संदेश आदिवासी समाज के अधिकार, अस्मिता और सम्मान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह महज शुभकामना संदेश नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक है।

त्रिशानु राय ने कहा कि आदिवासी समाज लंबे समय से जल, जंगल और जमीन के साथ अपनी संस्कृति, परंपरा, भाषा और पहचान की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है। वर्तमान समय में आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों और पहचान से जुड़े सवाल बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे समय में राहुल गांधी का संदेश महाजुटान में शामिल होने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाने वाला है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी एकता महाजुटान किसी एक राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की एकता, अधिकार, स्वाभिमान और संवैधानिक संरक्षण की सामूहिक आवाज है। महाजुटान के माध्यम से समाज की एकजुटता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

त्रिशानु राय ने कहा कि राहुल गांधी देश के आदिवासी, छात्र, किसान, मजदूर और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाते रहे हैं। झारखंड के आदिवासी समाज के प्रति उनका शुभकामना संदेश भी इसी सोच को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के संदेश से आदिवासी एकता महाजुटान की भावना को मजबूती मिलेगी। महाजुटान के माध्यम से आदिवासी समाज अपने अधिकार, सम्मान, पहचान और बेहतर भविष्य को लेकर एकजुटता प्रदर्शित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!