कोल्हान

*आमला टोला में नवपत्रिका प्रवेश के साथ महासप्तमी पूजन संपन्न*

चाईबासा : आमला टोला सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति की ओर से शनिवार को महासप्तमी के अवसर पर नवपत्रिका प्रवेश एवं स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना विधि-विधान से संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद आरती हुई और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

महासप्तमी का अनुष्ठान मुख्य पुजारी अनूप मुखर्जी ने सहयोगी विश्वनाथ राय, सपन बनर्जी एवं असित राय के साथ संपन्न कराया। नवपत्रिका स्थापना के बाद विधिवत सप्तमी पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। पूजा के दौरान पंडाल में भक्तिमय माहौल बना रहा।

समिति की ओर से परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार दुर्गोत्सव के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसमें तपन मित्रा, गोपाल चटर्जी, प्रभाष सरकार, त्रिशानु राय, भरत रूंगटा, सुदीप सिन्हा, कृष्नेन्दु राय, कार्तिक सरकार, रोहित रूंगटा, सोहम बजाज, रौशन लाल अग्रवाल, देबनाथ सरकार, आदित्य सरकार, दीपक सेनगुप्ता, गौतम रूंगटा, चंडी चरण घोष, निरुपम मित्रा, शुभम शर्मा, वैभव बजाज, सायन सरकार, पिंटू घोष, कन्हैया बाजोरिया, मानव जोशी, अर्को राय, एस. पंजा एवं गणेश सरकार सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!