Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
झारखंड

Ranchi : जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 29 जुलाई को पदयात्रा और 06 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान

सीबीआई जांच और विवादित परीक्षाएं रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों ने आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की

  • परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग हुई तेज

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) से जुड़ी परीक्षाओं को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों के बीच छात्र संगठन सीबीआई जांच और विवादित परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में चल रहे दिवा-रात्रि सत्याग्रह धरना का तीसरा दिन सोमवार को भी जारी रहा। आंदोलन स्थल पर आयोजित प्रेस वार्ता में छात्र नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि 29 जुलाई को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक पुलिस प्रशासन द्वारा 10 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है और जांच एजेंसियों को कई महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी भी मिली है, जिससे छात्रों की मांगों को और बल मिला है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नशा और हिंसा के खिलाफ गीता थिएटर का जन-जागरण अभियान, हर रविवार मोहल्लों में होंगे नुक्कड़ नाटक

मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा घेरकर सरकार पर बनाएंगे दबाव

प्रेस वार्ता में आंदोलन के अगले चरण के तहत 06 अगस्त को झारखंड विधानसभा घेराव का भी ऐलान किया गया। छात्र नेताओं ने कहा कि मानसून सत्र के पहले दिन बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और युवा विधानसभा का घेराव कर सरकार से जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने तथा विवादित परीक्षाओं को रद्द करने की मांग करेंगे। देवेंद्र नाथ महतो ने स्पष्ट कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता और सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। इस अवसर पर विशाल कुमार गौरव, शिल्पी कुमारी, राकेश कुमार, सविता कुमारी, सूर्य प्रकाश कुमार, राजकुमार कश्यप, ममता कुमारी सहित कई छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!