Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
POTKAकोल्हान

Potka : पेंशन भुगतान में देरी को लेकर उपायुक्त से मिले लखन मंडल, जल्द समाधान का भरोसा

वृद्धावस्था पेंशनधारियों की समस्याओं से कराया अवगत, आवंटन मिलते ही होगा भुगतान

  • प्रशासन ने लाभुकों से धैर्य रखने की अपील की

पोटका : पोटका क्षेत्र में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के भुगतान में हो रही देरी को लेकर मंगलवार को लखन मंडल ने जिला उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पेंशनधारियों को हो रही परेशानियों और लंबित भुगतान की समस्या से उपायुक्त को अवगत कराया। लखन मंडल ने कहा कि कई लाभुक पिछले कुछ समय से पेंशन राशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : दुबिल माइंस आंदोलन के 12वें दिन पहुंचे विधायक सोनाराम सिंकु, ग्रामीणों ने दोहराई आर-पार की लड़ाई

आवंटन मिलते ही खातों में भेजी जाएगी पेंशन राशि

उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि पेंशन भुगतान के लिए संबंधित विभाग को राशि आवंटन हेतु पत्र भेजा जा चुका है। हालांकि अब तक आवंटन प्राप्त नहीं होने के कारण भुगतान लंबित है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जैसे ही राशि उपलब्ध होगी, सभी पात्र लाभुकों के बैंक खातों में पेंशन की राशि भेज दी जाएगी। उपायुक्त ने पेंशनधारियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर शीघ्र समाधान के लिए प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!