Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Manoharpur : अज्ञात वाहन की टक्कर से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत, सड़क हादसे में गई जान

सैडल-बहदा घाटी के तीखे मोड़ पर हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच

मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ओडिशा पुलिस के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी सोनाराम सोरेन (62) की मौत हो गई। मृतक ओडिशा के मयूरभंज जिले के बोडसेया गांव के निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनाराम सोरेन स्कूटी से अपने पैतृक गांव बोडसेया से सुंदरगढ़ जिले के बंडामुंडा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सैडल और बहदा घाटी के बीच स्थित एक तीखे मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इसे भी पढ़ें : Goilkera : गोइलकेरा में बालू परिवहन को लेकर बढ़ा विवाद, हाईवा संचालन पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, परिजनों में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही छोटानागरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में सोनाराम सोरेन को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। इधर, हादसे की खबर मिलते ही मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं मृतक के पैतृक गांव बोडसेया में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही दोषी वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!