Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Silli : चुनाव प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए एसआईआर जरूरी – अमित महतो

सिल्ली में झामुमो कार्यकर्ताओं और बीएलए-2 के साथ बैठक, मतदाता सत्यापन पर दिया जोर

सिल्ली : सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से विधायक अमित कुमार महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं बीएलए-2 के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि एसआईआर के माध्यम से मतदाताओं के दस्तावेजों का अद्यतन किया जाता है तथा भौतिक सत्यापन भी किया जाता है, जिससे मतदान प्रक्रिया की विश्वसनीयता और सुरक्षा बढ़ती है। विधायक ने कहा कि इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलता है और लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होती है।

इसे भी पढ़ें : Gua : नशा मुक्ति अभियान के तहत किरीबुरू में रात्रि चौपाल, नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प

बीएलओ और बीएलए-2 की भूमिका पर दी जानकारी

बैठक के दौरान विधायक अमित महतो ने बीएलओ और बीएलए-2 की जिम्मेदारियों के बीच अंतर को भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि बीएलए-2 की सक्रिय भागीदारी से मतदाता सत्यापन प्रक्रिया में सुधार होता है तथा कार्यों को प्रभावी ढंग से संपन्न करने में सुविधा मिलती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के शुद्धिकरण और जागरूकता अभियान में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राहे पशुपति अहीर, प्रखंड उपाध्यक्ष सनातन मुंडा, सिल्ली मुखिया भरत मुंडा, डॉ. अखिल महतो, अखिलेश कुम्हार, भगीरथ महतो, फखरुद्दीन रॉय, धनंजय सिंह मुंडा, सुयोग साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!