Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Potka : हरिणा मेला से लौट रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल, एक की हालत गंभीर

कोवाली लैम्पस के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर बोर्ड से टकराई, एमजीएम अस्पताल रेफर

  • स्थानीय लोगों और मुखिया की तत्परता से घायलों को मिला उपचार

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के कोवाली लैम्पस के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान जुगसलाई थाना क्षेत्र के बलदेव बस्ती निवासी मगलू कर्मकार और आदित्य कर्मकार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक हरिणा मेला से स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोवाली लैम्पस के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक बोर्ड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में मगलू कर्मकार को अधिक चोटें आई हैं, जबकि आदित्य कर्मकार भी घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda/Musabani : काशीडीह टोला को राजस्व गांव घोषित करने की मांग तेज, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

हरिणा मेला से लौटते समय हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों की सहायता की। इस दौरान हल्दीपोखर की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने भी मानवीय पहल करते हुए तत्काल वाहन की व्यवस्था कर घायलों को कोवाली थाना पहुंचाया। बाद में पुलिस के सहयोग से दोनों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना तेज रफ्तार और जोरदार टक्कर के कारण हुई, जिससे मगलू कर्मकार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!