Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म समाज

Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा प्रभारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही जिले में नशीले पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी और बिक्री के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ प्रशासनिक सतर्कता के साथ सख्ती भी जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को बसों और अन्य सार्वजनिक वाहनों में नियमित रूप से रैंडम जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया, ताकि नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन पर रोक लगाई जा सके।

उपायुक्त ने ड्रग इंस्पेक्टर को नशीली दवाओं और कोडिन युक्त कफ सिरप के अवैध भंडारण, बिक्री एवं वितरण के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने और दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर नियंत्रण और जागरूकता अभियान को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

NCORD के तहत जिले में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारी को उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : परिवहन कार्यालय आपके द्वार अभियान के तहत पंचायत स्तर पर बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, शिविर में अभ्यर्थियों को देना होगा टेस्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!