सिद्धयू तियु की 39वीं श्रद्धांजलि सभा, वीर योद्धा के संघर्ष और बलिदान को किया याद

जमशेदपुर: बागबेड़ा के बेड़ादीपा स्थित सिद्धयूगढ़ में झामुमो पंचायत समिति अध्यक्ष पिंटू प्रसाद के नेतृत्व में वीर शहीद सिद्धयू तियु की 39वीं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में झामुमो के वरिष्ठ नेता डॉ. टुडू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

श्रद्धांजलि सभा में अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने सिद्धयू तियु के समाधि स्थल पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद एक मिनट का मौन रखकर वीर शहीद को नमन किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. टुडू ने सिद्धयू तियु के जीवन और संघर्ष को याद करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन के वीरों के संघर्ष और बलिदान से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से सिद्धयू तियु के बताए मार्ग पर चलकर समाज और राज्य के विकास में योगदान देने की अपील की।
पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू ने भी सिद्धयू तियु के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए युवा पीढ़ी से उनके विचारों से प्रेरणा लेने तथा झारखंड को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने की बात कही।
कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड सचिव जगत मार्डी, देवजीत मुखर्जी, पप्पू मिश्रा, मनोज नहा, नरेश सोय, संजय झा, महेंद्र अलडा समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने वीर शहीद सिद्धयू तियु को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष और योगदान को याद किया।




