
गुवा:- मिलन क्लब भट्टीसाई में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अशोक दास ने की। इस दौरान प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा को भव्य और आकर्षक तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पूजा के लिए भव्य पंडाल निर्माण, साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। साथ ही सर्वसम्मति से श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया।
समिति में अशोक दास को अध्यक्ष, बुचून गुप्ता को उपाध्यक्ष, मनोज गुप्ता को सचिव तथा शिव गुप्ता और विक्की गुप्ता को सेक्रेटरी बनाया गया। गणेश शर्मा, रंजन साहू, अभिषेक लोहार, चितरंजन प्रधान, टिंकू, छोटेलाल और कौशिक दास समेत अन्य सदस्यों को भी समिति में शामिल किया गया।
समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया।




