Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
JamshedpurPOTKAखेलझारखंडराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

लोवाडीह फुटबॉल टूर्नामेंट में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

पोटका:- पोटका प्रखंड अंतर्गत रसूनचोपा पंचायत के लोवाडीह गांव में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक के पहुंचने पर आयोजन समिति और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेलप्रेमी और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

खिलाड़ियों से मिले विधायक, बेहतर प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित

विधायक संजीव सरदार ने प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की। विधायक ने कहा कि अनुशासन, मेहनत और लगन ही सफलता का आधार है।

उन्होंने कहा, “गांव के मैदान से ही बड़े खिलाड़ी निकलते हैं, जरूरत सिर्फ प्रतिभा को सही अवसर देने की है।”

सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब से गांव स्तर पर मजबूत हो रहा खेल का माहौल

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब के माध्यम से गांव स्तर पर युवाओं को खेल से जोड़ने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की खेल योजनाओं का उद्देश्य जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर मंच और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पंचायत और गांव स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ खेल मैदानों एवं खेल सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में खेल के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे फुटबॉल टूर्नामेंट युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देते हैं। आने वाले समय में इन्हीं गांवों के खिलाड़ी प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पोटका का नाम रोशन कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!