Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चाईबासा पहुंची देवेंद्र महतो की यात्रा* 

चाईबासा: JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त अभियान के तहत छात्र नेता देवेंद्र महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा पहुंची। यात्रा के चाईबासा पहुंचने पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उनका स्वागत किया और भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर अपना समर्थन जताया।

चाईबासा में छात्रों को संबोधित करते हुए देवेंद्र महतो ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से राज्य के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वर्षों तक मेहनत करने वाले छात्रों को व्यवस्था की खामियों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महतो ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की कमी युवाओं में बढ़ते आक्रोश का प्रमुख कारण है। उन्होंने JPSC घोटाले को गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने JPSC घोटाले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे अभय तिवारी सहित अन्य संबंधित लोगों की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

देवेंद्र महतो ने कहा कि किसी भी घोटाले में मंत्री, विधायक या बड़े प्रशासनिक अधिकारी की संलिप्तता सामने आती है तो सरकार को बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार को समय रहते ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भर्ती व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो राज्यभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

चाईबासा में मौजूद छात्र-छात्राओं ने भर्ती सुधार यात्रा के समर्थन में भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का संकल्प लिया। महतो ने युवाओं से अपने अधिकारों और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के लिए एकजुट रहने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!