Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Baharagoda : सीएचसी बहरागोड़ा में समेकित स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को मिली निःशुल्क जांच और दवाओं की सुविधा

मौसमी बीमारियों से बचाव के साथ एचआईवी-एड्स पर जागरूकता, गुप्त काउंसलिंग व जांच की भी व्यवस्था

  • एचआईवी जांच और काउंसलिंग से ग्रामीणों की झिझक दूर करने की पहल

बहरागोड़ा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहरागोड़ा में सोमवार को आयोजित एक दिवसीय समेकित स्वास्थ्य शिविर (IHC) में दूर-दराज के ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी साबित हुआ, जहां एक ही परिसर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू और जिला एड्स नियंत्रण समिति के रामचंद्र ने शिविर का नेतृत्व किया। उन्होंने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी तथा एचआईवी/एड्स जैसे संवेदनशील विषयों पर खुलकर बातचीत करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि समय पर जांच और उचित चिकित्सकीय सलाह से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है।

इसे भी पढ़ें : Silli : रामडेरा में डहरे करम झुमर महोत्सव का भव्य आयोजन, पारंपरिक नृत्य-गीत से सजा अखाड़ा

ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव के बताए गए उपाय

विकास भागीदार संस्थाओं के सहयोग से आयोजित शिविर में पहुंचे लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरत के अनुसार मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। इसके अलावा एचआईवी तथा अन्य संक्रामक रोगों को लेकर गुप्त काउंसलिंग और तत्काल जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को बीमारी के लक्षण, बचाव के उपाय और समय पर जांच कराने के महत्व की जानकारी दी। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी गंभीर विषयों के प्रति जागरूक करना भी रहा। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से स्वास्थ्य शिविर के प्रति ग्रामीणों की जागरूकता और रुचि का भी पता चला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!