
- स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग
मनोहरपुर : लगातार हो रही बारिश के बाद मनोहरपुर में कई स्थानों पर जलजमाव, कीचड़ और कूड़े-कचरे के ढेर से लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक समस्या साप्ताहिक हाट परिसर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के आसपास देखी जा रही है। जलभराव और गंदगी के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसे भी पढ़ें : Muri : पुरुलिया-रांची रोड पर बॉक्साइट लदा ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला
साप्ताहिक हाट और अस्पताल परिसर के आसपास बिगड़े हालात
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जमा गंदगी और गंदे पानी के कारण संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई अभियान चलाकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उनका आरोप है कि समस्या के बावजूद संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।




