Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpur

तुषार खमारी को न्याय दिलाने के लिए आमरण अनशन की चेतावनी, पेट्रोल पंप मालिक पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरने के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले सोनारी के झाबरी बस्ती निवासी तुषार खमारी के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग उठी है। भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने मृतक के परिवार को नियमानुसार मुआवजा देने और सीएनजी विक्रेता पेट्रोल पंप के मालिक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।

विकास सिंह ने कहा कि यदि जल्द ही मृतक के परिजनों को कार्य के दौरान हुई मृत्यु के नियमानुसार मुआवजा नहीं दिया गया और पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज नहीं हुआ, तो वह मृतक के परिजनों के साथ उपायुक्त कार्यालय में आमरण अनशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि तुषार खमारी उनके द्वारा आयोजित कांवर यात्रा से भी जुड़ा हुआ था। उनके अनुसार, झाबरी बस्ती में तुषार के रिश्तेदार प्रत्येक वर्ष बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित नि:शुल्क कांवर यात्रा में शामिल होते हैं।

विकास सिंह ने आरोप लगाया कि सीएनजी सप्लाई के दौरान पाइप का फटना पेट्रोल पंप के उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव में लापरवाही की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि इस कथित लापरवाही के कारण एक परिवार उजड़ गया।

उन्होंने कहा कि मृतक कमजोर तबके से आने वाला मजदूर था, लेकिन उसके परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने जमशेदपुर के उपायुक्त से मामले में सीधे हस्तक्षेप कर न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!