कोल्हान

बाल कुंज में रोटरैक्ट क्लब ने मनाया ‘बंधन प्यार का’, बच्चों के साथ साझा की रक्षाबंधन की खुशियां

चाईबासा: रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा की ओर से शुक्रवार को बाल कुंज में वार्षिक प्रकल्प ‘बंधन प्यार का’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने बाल कुंज के बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उनके बीच त्योहार की खुशियां बांटीं। बच्चों की कलाई पर राखी बांधने के साथ उन्हें चॉकलेट, मिठाई और स्टेशनरी किट उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। कार्यक्रम का प्रायोजन S.R. Rungta Group की ओर से किया गया।

कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि सहायक समाहर्ता इरा जोरवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उपायुक्त ने बाल कुंज के बच्चों से बातचीत की और उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने तथा मेहनत के साथ अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, शिक्षा और मेहनत के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते बनाए जा सकते हैं। उन्होंने रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाने की पहल को सकारात्मक बताया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को अपनत्व और समाज के साथ जुड़ाव का एहसास होता है। कार्यक्रम के दौरान रोटरैक्टर काशिश, रोटरैक्टर पायल, रोटरैक्टर सिद्धि, श्रिष्टि और राखी ने बच्चों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली।

क्लब अध्यक्ष रोटरैक्टर विकास गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर समय देने के लिए उपायुक्त का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल पारिवारिक रिश्तों का पर्व नहीं, बल्कि जरूरत के समय एक-दूसरे के साथ खड़े होने और अपनत्व का भाव व्यक्त करने का अवसर भी है। क्लब का प्रयास है कि समाज के जरूरतमंद बच्चों तक भी त्योहार की खुशियां पहुंचाई जाएं।

कार्यक्रम के प्रोग्राम चेयरमैन रोटरैक्टर कन्हैया पांडेय रहे। आयोजन को सफल बनाने में क्लब के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रोटरैक्टर अक्षय कुमार गुप्ता, रोटरैक्टर विष्णु भूत, रोटरैक्टर विनय लोढ़ा, रोटरैक्टर आकाश, रोटरैक्टर शुभम दास और रोटरैक्टर चंदन सहित महिला रोटरैक्टर्स एवं अन्य क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

बाल कुंज की ओर से प्रमोद और अमन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। रोटरैक्ट क्लब की टीम ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा करते हुए कार्यक्रम को आत्मीय वातावरण में संपन्न किया। ‘बंधन प्यार का’ कार्यक्रम के माध्यम से क्लब ने सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!