कोल्हान

*सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं में डीएवी चाईबासा के विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान*

चाईबासा: सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक, प्रतिभा खोज और खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित ‘झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026-सुर और ताल संग्राम’ में विद्यार्थियों ने जिला, प्रमंडल और राज्य स्तर पर पुरस्कार हासिल किए।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आर्या स्मृति (VII-B) ने जूनियर फोक सॉन्ग में तृतीय, आयुषी दास (XI-Sc) ने सीनियर क्लासिकल सॉन्ग में प्रथम और सिद्धि माथुर (IX-D) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर सोलो डांस में अद्विता आराधना (VI) प्रथम तथा सीनियर वर्ग में श्रेयोशी गोस्वामी प्रथम और संगीत विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में आर्या स्मृति ने फोक सॉन्ग में टॉप टेन तथा श्रेयोशी गोस्वामी ने सीनियर वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त किया। आयुषी दास ने सुरो भारती संगीत कला केंद्र की ऑनलाइन ऑल इंडिया टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में क्लासिकल वोकल और मॉडर्न सॉन्ग दोनों में प्रथम स्थान हासिल किया।

डीएवी बिष्टुपुर के ‘उन्मयम 2026’ में इंडियन फ्यूजन ग्रुप डांस में सरोज डोंगो, मनाली कुजूर, अनुपमा मुंडूइया, अनुष्का मुंडूइया, अभिलाषा पिंगुआ, वैशाली पिंगुआ, मनप्रीत पाटपिंगुआ, अंजलि गुप्ता, आहेली चक्रवर्ती और दीपिका गोप की टीम प्रथम रही। कोडिंग में आयुष्मान झा और हर्ष चौरसिया प्रथम रहे। रैम्प वॉक में मिशीका गागराई, प्रतिभा लागुरी, गिर्तिका सामंता, ऋचा लमय, गुरिया रानी, सरस्वती अल्दा, नेस्कन हेम्ब्रम, कृष्णा बारी और सृष्टि बिरुआ की टीम तृतीय रही।

डीएवी स्पोर्ट्स-2025 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले सात विद्यार्थियों ऋषिका शर्मा, समृद्धि प्रिया, सौम्या प्रभा सोय, पेरिस मुर्मू (शतरंज), अमृता हाइबुरु (ताइक्वांडो), अनुष्का कुमारी पात्रा और आर्यन राज यादव (कराटे) को डीएवी सीएमसी की ओर से 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।

विद्यालय की विशेष प्रार्थना सभा में प्राचार्य सह एआरओ ओ.पी. मिश्रा ने सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना भी है।

इन उपलब्धियों में संगीत शिक्षक ओमीर चंद्र दास, शिक्षिका सीमा चौधरी, खेल शिक्षक जयप्रकाश और प्रदीप बिरुवा सहित अन्य शिक्षकों का योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!