Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*आठ मजदूरों के मोबाइल चोरी मामले में एक युवक गिरफ्तार, 13 मोबाइल बरामद* 

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रफायल मुर्मू ने गुरुवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मोबाइल चोरी मामले के उद्भेदन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त 2026 को सफिकुल शेख, उम्र 31 वर्ष, पिता स्व. रेजाऊल शेख, निवासी रामबाग बांधपूल, थाना भगवानगोला, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, वर्तमान में रेलवे पेटी कांट्रेक्टर तोड़ागहातु, थाना जगन्नाथपुर के लिखित आवेदन पर मोबाइल चोरी का मामला दर्ज किया गया था।

आवेदन के अनुसार 24 अगस्त की रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद सभी मजदूर सो गए थे। 25 अगस्त की सुबह करीब 3 बजे सफिकुल शेख पेशाब करने के लिए उठे तो देखा कि आठ मजदूरों के मोबाइल फोन, जो चार्जिंग में लगे थे, वहां नहीं थे। मजदूरों से पूछताछ और आसपास खोजबीन के बाद भी मोबाइल नहीं मिले। इसके बाद अज्ञात चोर के खिलाफ जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 41/26, दिनांक 25 अगस्त 2026, धारा 305 (आ) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसडीपीओ रफायल मुर्मू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को मामले की जानकारी देने के बाद उनके निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी शाखा, पश्चिमी सिंहभूम के सहयोग से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ा जामदा बस स्टैंड के पास से अप्राथमिकी अभियुक्त विकास प्रसाद, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता शंकर प्रसाद, निवासी टंकीसाई, बड़ाजामदा, थाना गुवा, जिला पश्चिमी सिंहभूम को पकड़ा।

पुलिस ने उसके पास से अलग-अलग कंपनियों के कुल 13 स्क्रीन टच एवं कीपैड मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों का चोरी गए मोबाइल फोन से मिलान करने पर कई मोबाइल चोरी के मामले से संबंधित पाए गए। इसके बाद पुलिस ने विकास प्रसाद को विधिवत 26 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार किया है।

*छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी* 

छापामारी दल में जगन्नाथपुर थाना प्रभारी पु०अ०नि० टिन्कु कुमार दास, पु०अ०नि० अभिमन्यु कुमार, पु०अ०नि० राजेश कुमार राय, तकनीकी शाखा के पु०अ०नि० अभय कुमार तथा जगन्नाथपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

*पुलिस की आम लोगों से अपील* 

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अपराध से संबंधित सूचना मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना, डायल-112 या पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9508243546 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!