कोल्हान

चाईबासा में युवती को कार से ले जाकर सड़क किनारे छोड़ने का मामला

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक युवती को कार से ले जाकर सड़क किनारे छोड़ने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह लोहरदा पंचायत के एस मोड़ के पास ग्रामीणों ने युवती को बेसहारा हालत में देखा। ग्रामीण महिलाओं ने उसकी मदद करते हुए उसे कंबल से ढका और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को चाईबासा ले गई। पूछताछ के दौरान युवती ने कथित तौर पर बताया कि उसे चाईबासा से तीन-चार लोग जबरन कार में बैठाकर ले गए थे। इसके बाद उसके साथ किसी गलत घटना की आशंका जताई जा रही है।

लोहरदा पंचायत की सहिया लक्ष्मी जामुदा ने बताया कि युवती चलने-फिरने की स्थिति में नहीं थी। हालांकि, युवती की स्थिति और उसके बयान को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार, युवती मंझारी थाना क्षेत्र की रहने वाली है और उसका इलाज भी चल रहा है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया है। युवती की मेडिकल जांच भी कराई गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट, युवती के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!