*चाईबासा में लुकास इंडियन सर्विस लिमिटेड के अधिकृत बिक्री एवं सेवा केंद्र रुचि एंटरप्राइजेज का उद्घाटन*

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में सोमवार को लुकास इंडियन सर्विस लिमिटेड के अधिकृत बिक्री एवं सेवा केंद्र रुचि एंटरप्राइजेज का उद्घाटन किया गया। चाईबासा–झींकपानी रोड स्थित गीतिलिपि चौक के आगे शकुंतला शिव कॉम्प्लेक्स के प्रथम तल पर खुले इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम बस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कन्याओं के साथ फीता काटकर किया।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार ने कहा कि चाईबासा में बिक्री एवं सेवा केंद्र खुलने से बस संचालकों को काफी सुविधा होगी। अब गाड़ियों के सामान और सर्विसिंग से संबंधित कार्यों के लिए उन्हें टाटा या रांची नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और दूरी की बचत होने के साथ खर्च भी कम होगा। स्थानीय स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध होने से बस संचालकों को राहत मिलेगी।
उद्घाटन समारोह में सुमन अग्रवाल, रोहित सिंहा, अरविंद कालिंदी, किशन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। प्रतिष्ठान के शुभारंभ को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया।
रुचि एंटरप्राइजेज लुकास इंडियन सर्विस लिमिटेड के अधिकृत बिक्री एवं सेवा केंद्र के रूप में काम करेगा। यहां ग्राहकों को कंपनी के उत्पादों की बिक्री के साथ सर्विस वर्कशॉप की सुविधा भी उपलब्ध कराने का उद्देश्य है। इससे चाईबासा और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को संबंधित उत्पादों और सेवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी।
प्रतिष्ठान प्रबंधन के अनुसार, ग्राहकों को बेहतर सेवा और सुविधाजनक अनुभव उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के बस संचालकों और अन्य ग्राहकों को वाहनों से संबंधित सामान एवं सेवाओं के लिए बाहर जाने की जरूरत कम होगी।




