Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

हाटगम्हरिया में बारिश से कच्ची दीवार ढही, चाचा-भतीजे की दबकर मौत

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के छोटा नूरदा गांव में लगातार बारिश के बीच कच्चे मकान की दीवार गिरने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 37 वर्षीय सरजोम पिंगुवा और 33 वर्षीय डोबराज पिंगुवा के रूप में हुई है।

घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। तेज बारिश के दौरान दोनों घर के अंदर बैठे थे। इसी बीच सीलन और नमी के कारण जर्जर कच्ची दीवार अचानक भरभराकर दोनों के ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना गांव के मुंडा ने हाटगम्हरिया थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर दोनों शवों को बाहर निकाला। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

हादसे के बाद छोटा नूरदा गांव में शोक का माहौल है। लगातार बारिश के कारण जिले में कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय प्रशासन मामले की आगे की कार्रवाई में जुटा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!