कोल्हानचाईबासा

हैदराबाद कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के छह खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

चाईबासा:प्रकाश गुप्ता :जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 20 से 24 अगस्त तक हैदराबाद में इंटर स्टेट स्कूल ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु के स्कूली कराटे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12वीं तक के खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं।

चैंपियनशिप के साथ राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रशिक्षण शिविर, ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा और टेक्निकल लाइसेंस परीक्षा का भी आयोजन होगा। प्रतियोगिता में जेकेएआई झारखंड के छह खिलाड़ी झारखंड स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

टीम में संत जेवियर गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल चाईबासा की भाविनी कुमारी, मधुसूदन पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर के आयुष सरदार, संत जेवियर हाई स्कूल लुपुंगुटू चाईबासा के लॉरेंस पूर्ति, संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल चाईबासा की भूमिका बिरूली और एंजेल सरदार तथा संत जेवियर बॉयज स्कूल चाईबासा के कृष्णा सवैंयाँ शामिल हैं।

झारखंड स्कूल टीम के मैनेजर सेंसाई डॉक्टर अमरेश अनीश और कोच सेंसाई पंकज कुमार सिंह होंगे। चार दिवसीय आयोजन में राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविर के साथ कराटे टूर्नामेंट भी आयोजित किया जाएगा।

टीम 19 अगस्त को चाईबासा से हैदराबाद के लिए रवाना होगी और 26 अगस्त को वापस लौटेगी। खिलाड़ियों की सफलता के लिए स्कूल प्रबंधन, प्रशिक्षकों, जेकेएआई झारखंड के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!