Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासा

मझगांव विधानसभा में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई हुए शामिल

चाईबासा:प्रकाश गुप्ता:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव विधानसभा क्षेत्र के मंझारी प्रखंड में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।

मौके पर पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके कारण आज देशवासी स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्य में आगे आना चाहिए तथा समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल हाथों में झंडा लेकर चलना नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में मंझारी प्रखंड प्रभारी प्रताप कटियार महतो, जयपाल कुंकल, वंशीधर प्रधान, विजय सिंह पिंगुवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ गोप, तांतनगर मंडल अध्यक्ष जोगेश सवैया, कुमारडुंगी मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंकु, विनय दास, हारिश चन्द केशरी, जामदार बिरुवा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!