Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

मझगांव में भाजपा मंडल की बैठक, बड़कुंवर गागराई ने बूथ संगठन मजबूत करने और नए मतदाता जोड़ने का दिया आह्वान

मझगांव: भारतीय जनता पार्टी मझगांव मंडल की मासिक बैठक गुरुवार को मंडल अध्यक्ष पीतांबर राउत की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी बड़कुंवर गागराई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बड़कुंवर गागराई ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं सशक्त बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत बूथ ही पार्टी की सफलता का आधार है। उन्होंने नियमित रूप से पंचायतों और बूथों में बैठकें आयोजित कर जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना चाहिए।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर भी चर्चा हुई। गागराई ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री भूषण पाठ पिंगुवा, मजहर हुसैन, महेंद्र प्रसाद गोप, प्रकाश भूषण सिकु, बेवी सिंपल पिंगुवा, रामदेव पिंगुवा, माणीकर कुम्हार, कांग्रेस मांझी, जागदीश नायक, गुलशन पिंगुवा, लोकनाथ दास, राजीव सिंकु, राहुल कुलडी, संजय मुखी, डामरुधर बिमकुल, जागनाथ पान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!