Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

आहार दिवस पर पीडीएस दुकानों का निरीक्षण, उप विकास आयुक्त ने दिए पारदर्शी राशन वितरण के निर्देश

चाईबासा: आहार दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने गुरुवार को सदर चाईबासा प्रखंड की विभिन्न जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था, स्टॉक की उपलब्धता और वितरण प्रक्रिया की पारदर्शिता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ई-पॉस मशीन से राशन वितरण, खाद्यान्न की निर्धारित मात्रा, स्टॉक संधारण, अभिलेखों के रखरखाव तथा दुकान पर प्रदर्शित आवश्यक सूचनाओं की जांच की। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि लाभुकों को सरकार के निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

उप विकास आयुक्त ने लाभुकों से बातचीत कर खाद्यान्न की गुणवत्ता, नियमित वितरण और उन्हें होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन पारदर्शी एवं समयबद्ध राशन वितरण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने पीडीएस दुकानदारों को निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को निर्धारित समय पर पूरी मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की खाद्य सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए इसमें लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

साथ ही संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण जारी रखने और प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सभी पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!