Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

टाटा स्टील फाउंडेशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात और घायलों की मदद का दिया संदेश

चाईबासा: टाटा स्टील फाउंडेशन मल्टी स्किल्स सेंटर, चाईबासा में बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन और सड़क दुर्घटनाओं के दौरान अपनाए जाने वाले आवश्यक कदमों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं अधिवक्ता राजाराम गुप्ता मुख्य अतिथि तथा जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर ऑगस्टीन कुल्लू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

राजाराम गुप्ता ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों की तत्काल सहायता कर उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की अपील की। साथ ही झारखंड सरकार की गुड समैरिटन योजना और हिट एंड रन मामलों से जुड़े प्रावधानों की भी जानकारी दी।

फादर ऑगस्टीन कुल्लू ने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की स्थिति में एम्बुलेंस और पुलिस को तुरंत सूचना देना तथा घायलों की मदद करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने व्यावहारिक उदाहरणों के साथ उत्तर दिया। अंत में सभी विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शंखनिल बासु सहित अन्य पदाधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!