दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर कल होगा आदमकद प्रतिमा का अनावरण, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

चाईबासा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की ओर से झारखंड आंदोलन के पुरोधा, झारखंड निर्माता एवं पद्मभूषण सम्मानित Shibu Soren की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार, 4 अगस्त को उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे चाईबासा-हाता बाईपास स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक में होगा। झामुमो जिला समिति के अनुसार, कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन के दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन के झारखंड आंदोलन में योगदान, राज्य निर्माण में उनकी भूमिका तथा सामाजिक-राजनीतिक विरासत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। जिला समिति ने सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




