Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

मालवाहक ट्रकों में खलासी की अनिवार्य नियुक्ति हो, सड़क दुर्घटनाओं में आएगी कमी: त्रिशानु राय

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने चिंता जताई है। उन्होंने उपायुक्त को पत्र सौंपकर जिले में संचालित सभी मालवाहक ट्रकों में खलासी (सहायक) की अनिवार्य नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

त्रिशानु राय ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम खनन एवं औद्योगिक जिला होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी मालवाहक वाहनों का संचालन होता है। ऐसे में बिना खलासी के ट्रकों का परिचालन दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकता है।

उन्होंने कहा कि लंबी दूरी तक लगातार अकेले वाहन चलाने से चालक शारीरिक और मानसिक रूप से थक जाता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। यदि समय रहते इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव नहीं होगा।

त्रिशानु राय के अनुसार, खलासी केवल वाहन का सहायक नहीं बल्कि सुरक्षित परिवहन व्यवस्था का अहम हिस्सा होता है। संकरे रास्तों पर चालक का मार्गदर्शन करना, वाहन को सुरक्षित पीछे कराना, आपातकालीन स्थिति में सहायता देना तथा चालक की थकान के समय सहयोग करना उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हैं।

उन्होंने उपायुक्त से मांग की कि जिले के सभी मालवाहक ट्रकों में खलासी की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही ट्रांसपोर्ट कंपनियों और वाहन मालिकों को सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के लिए भी प्रभावी कार्रवाई की जाए।

त्रिशानु राय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए केवल नियम बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका सख्ती से पालन भी जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से इस विषय पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निर्णय लेने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!