Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

राजाबासा के बुरुसुबा टुंगरी में जानताल पूजा, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

कुमारडुंगी:मझगांव विधानसभा क्षेत्र के कुमारडुंगी प्रखंड अंतर्गत खंडखोरी टोला, राजाबासा स्थित बुरुसुबा टुंगरी में बुधवार को पारंपरिक जानताल पूजा श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुई। पूजा में भाजपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

बुरुसुबा टुंगरी में आयोजित यह पारंपरिक पूजा गुफा के अंदर संपन्न होती है, जिसका स्थानीय आदिवासी समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। पूजा के बाद बड़कुंवर गागराई ने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं से है। ऐसी पारंपरिक पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराओं से जोड़ना जरूरी है, ताकि आने वाले समय में सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित रह सके। उन्होंने सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता को मजबूत करने में ऐसे आयोजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

पूजा में पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पिंगुवा, मंडल महामंत्री विनय दास सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा कर अच्छी वर्षा, क्षेत्र की शांति और लोगों के सुखद जीवन की कामना की। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!