Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Jhargram : जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, झाड़ग्राम में 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा

तकनीक आधारित जनगणना से बढ़ेगी पारदर्शिता, नागरिक स्वयं पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे परिवार की जानकारी

  • सटीक जनगणना से विकास योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाने का लक्ष्य

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिला प्रशासन ने जनगणना-2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिला अधिकारी डॉ. आकांक्षा भास्कर ने जिला कार्यालय सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक और तकनीक आधारित बनाने के लिए ऑनलाइन स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा शुरू की जा रही है। इसके तहत जिले के नागरिक 1 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक स्वयं अपने परिवार और सदस्यों से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि झाड़ग्राम जिले की अनुमानित जनसंख्या 13,57,835 है और जनगणना कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिष्टुपुर तुलसी भवन में 20 सितम्बर को होगा महासर माता का पंचम वार्षिक उत्सव

3,626 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक और 1,912 प्रगणकों की हुई नियुक्ति

डॉ. भास्कर ने बताया कि जिले में जनगणना कार्य के लिए 3,626 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) बनाए गए हैं। इसके अलावा 1,912 प्रगणकों (Enumerators) और 326 पर्यवेक्षकों (Supervisors) की नियुक्ति की गई है। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त रिजर्व कर्मियों की भी व्यवस्था रखी गई है। जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए 54 प्रशिक्षण बैचों का गठन किया गया है। इन बैचों के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि जनगणना प्रक्रिया पूरी तरह त्रुटिरहित और प्रभावी ढंग से संचालित की जा सके।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : सासपुर में दो साल पुराने जमीन विवाद की होगी नापी, मुसाबनी अंचलाधिकारी ने 14 लोगों को भेजा नोटिस

पोर्टल पर पंजीकरण कर नागरिक स्वयं भर सकेंगे अपनी जानकारी

जिला अधिकारी ने बताया कि नागरिक se.census.gov.in पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद परिवार का पंजीकरण, भाषा का चयन, जीपीएस के माध्यम से आवास का सत्यापन तथा डिजिटल मानचित्र पर घर का स्थान चिन्हित करना होगा। फिर निर्धारित प्रश्नावली में परिवार और उसके सभी सदस्यों की जानकारी भरकर उसकी समीक्षा करनी होगी तथा अंतिम रूप से ऑनलाइन सबमिट करना होगा। इस प्रक्रिया के पूरा होने पर प्रत्येक परिवार को एक एसई आईडी (SE ID) प्रदान की जाएगी, जिसका उपयोग आगे सत्यापन के दौरान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Potka : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर रंभा कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एसई आईडी के जरिए होगा ऑनलाइन जानकारी का सत्यापन

प्रशासन के अनुसार जब जनगणनाकर्मी घर-घर सर्वेक्षण के लिए पहुंचेंगे, तब परिवारों को अपनी एसई आईडी दिखानी होगी। इसी आईडी के आधार पर ऑनलाइन दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। इससे दोबारा जानकारी भरने की आवश्यकता नहीं होगी और जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल, तेज एवं प्रभावी बन सकेगी। जिला अधिकारी ने कहा कि डिजिटल स्व-गणना व्यवस्था से समय की बचत होगी, पारदर्शिता बढ़ेगी तथा आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग जनगणना प्रक्रिया को नई दिशा देगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भाजपा चलाएगी समरसता संकल्प अभियान, घर-घर पहुंचेगा सामाजिक समरसता का संदेश

गिनती करें, विकास की ओर बढ़ें’ संदेश के साथ जनभागीदारी पर जोर

डॉ. आकांक्षा भास्कर ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं का आधार है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, आवास, पेयजल, सड़क, रोजगार और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सटीक आंकड़े आवश्यक हैं। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे सही और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं। जनगणना-2027 का संदेश “गिनती करें, विकास की ओर बढ़ें” रखा गया है। संवाददाता सम्मेलन में एडीएम गोविंदो दत्ता, डीपीएलओ बिजय सरकार, डीपीआरडीओ सुरोजीत भट्ट, राज्य स्तरीय जनगणना अधिकारी चन्दन दाँव, मोईनक साहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!