Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म

चाईबासा में गौ सम्मान आवाह्न अभियान, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में सोमवार को गौ सम्मान आवाह्न अभियान के तहत गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर नगर भ्रमण एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में शामिल गौ प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों से गौ संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैनर, पोस्टर और गौ माता के चित्र लेकर “गौ माता की जय” एवं “गौ को राष्ट्रमाता का दर्जा दो” जैसे नारे लगाए। इसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से भारत सरकार के नाम राष्ट्रीय दायित्व केंद्र (एनडीसी) के देवेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में गौ संरक्षण कानून को और प्रभावी बनाने, गौवंश की तस्करी और अवैध वध पर कड़ी रोक लगाने, गौशालाओं के लिए पर्याप्त बजट एवं संसाधन उपलब्ध कराने तथा गौ माता को संवैधानिक रूप से राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की गई।

जिला प्रभारी सर्वेश प्रसाद ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। वहीं मां कामधेनु सेवा समिति की अध्यक्ष कमला देवी ने गौ आधारित जीवनशैली को पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया। समिति की सचिव प्रेम लता देवी ने गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया।

सह जिला प्रभारी अंकित शाह ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार गांव-गांव में चलाया जाएगा। कार्यक्रम में अनुज गुप्ता, द्वारका शर्मा, समीर पाल, सुधांशु कुमार, बिट्टू कुमार, प्रिया गुप्ता, तनु कुमारी, सुमित तिवारी, मधु प्रधान, विश्वनाथ महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!