Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

ट्यूब कॉलोनी बारीडीह डीएस दुर्गा पूजा मैदान समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, अपूर्व कुमार बने अध्यक्ष

जमशेदपुर: ट्यूब कॉलोनी बारीडीह स्थित डीएस दुर्गा पूजा मैदान में रविवार को दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सभी सदस्यों की सहमति से अपूर्व (अप्पू) कुमार को अध्यक्ष, अमरजीत सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, एम. शिवा राम राजू को महासचिव, सतीश कुमार को कोषाध्यक्ष तथा प्रशांत सिंह को सहायक कोषाध्यक्ष चुना गया। नई टीम का पुष्पगुच्छ और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले सप्ताह से दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज़ कर दी जाएंगी। पूजा पंडाल निर्माण, आकर्षक विद्युत सज्जा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं की सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया जाएगा।

समिति के सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और भाईचारे का प्रतीक है। सभी सदस्यों ने इस वर्ष का पूजा महोत्सव पहले से अधिक भव्य, आकर्षक और यादगार बनाने का संकल्प लिया तथा मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!