Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म समाज

Gua : घुरती रथ के साथ भगवान जगन्नाथ मुख्य मंदिर लौटे, रथ खींचने के लिए उमड़े श्रद्धालु

गुवा : गुवा बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की घुरती रथ (बहुड़ा यात्रा) श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। नौ दिनों तक विवेक नगर स्थित मौसीबाड़ी (गुंडिचा मंदिर) में प्रवास के बाद तीनों विग्रह भव्य रथयात्रा के माध्यम से अपने मुख्य मंदिर लौटे। मुख्य मंदिर प्रस्थान से पूर्व मौसीबाड़ी परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार एवं महिला समिति की अध्यक्षा डॉ. शालू कुमार ने हवन में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा की नगर भ्रमण की इच्छा पूरी करने के लिए भगवान जगन्नाथ और बलभद्र उन्हें रथ पर बैठाकर नगर भ्रमण के लिए निकले थे। इसी यात्रा के दौरान वे अपनी मौसी गुंडिचा के घर पहुंचे और कुछ दिनों तक वहीं विश्राम किया। उसी परंपरा के तहत नौवें दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा घुरती रथ के माध्यम से पुनः अपने मुख्य मंदिर लौटते हैं। घुरती रथ को खींचने के लिए गुवा के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और पूरे मार्ग में जय जगन्नाथ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूजा समिति के सदस्यों के साथ सेल के सहायक महाप्रबंधक दयानिधि दलय तथा पुजारी जितेंद्र पंडा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन के समीप हाईमास्ट टावर लाइट का विधायक सोनाराम सिंकू ने किया उद्घाटन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!