Gua : बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन के समीप हाईमास्ट टावर लाइट का विधायक सोनाराम सिंकू ने किया उद्घाटन

गुवा : निर्माणाधीन नए बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन के समीप सड़क किनारे स्थापित हाईमास्ट टावर लाइट शुक्रवार से चालू हो गई। लाइट के सफल संचालन के साथ ही पूरे क्षेत्र में रोशनी फैल गई, जिससे स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि हाईमास्ट टावर लाइट शुरू होने से रात के समय बाजार और आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश रहेगा। इससे ग्राहकों एवं राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और बाजार की रौनक भी बढ़ेगी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नए रेलवे स्टेशन के साथ विकसित हो रही यह सुविधा बड़ाजामदा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनका मानना है कि स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद व्यापार, आवागमन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। लोगों ने यह भी उम्मीद जताई कि हाईमास्ट टावर लाइट लगने से रात के समय होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। साथ ही सड़क किनारे शराबियों के जमावाड़े जैसी समस्याओं में भी कमी आएगी, जिससे स्थानीय लोगों को अधिक सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : Jagnathpur : रस्सेल उच्च विद्यालय में मैट्रिक व इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान




