Jamshedpurकोल्हान
वीर ग्राम में चोरों का आतंक, दो ट्रैक्टरों से ₹50 हजार की बैटरी और सेल्फ मोटर चोरी

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात आसनवनी पंचायत के वीर ग्राम निवासी विकास दास के घर के सामने खड़े दो ट्रैक्टरों से चोरों ने दो बैटरियां और दो सेल्फ मोटर चोरी कर ली। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग ₹50 हजार बताई गई है।

पीड़ित विकास दास ने जादूगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कुछ माह पूर्व भी आसनवनी में एक ही रात तीन घरों में लाखों रुपये के गहनों की चोरी हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भय और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।




